फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में शत प्रतिशत मतदान के लिए विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

Tue, 10 Sep 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53-राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ मेविद्या​र्थियों को मतदान की शपथ  दिलते प्राचार्य 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए शपथ दिलवाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण और मतदान के नोडल अधिकारी प्रो. हीरा सिंह ने युवाओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य है। यह हमारे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थी भविष्य के नागरिक हैं और उन्हें अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। वोटर नोडल अधिकारी प्रो. हीरा सिंह ने कहा कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हमारे विद्यार्थी अपने परिवार और समाज में मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों ने शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी निभाने व परिवार व समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें