फोटो नंबर-08आंगनबाड़ी केंद्र दस में पोषण पखवाड़ा मनाती महिलाएं। संवाद
नारनौल। वार्ड 10 की आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को पोषण पखवाड़ा के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से पोषण संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता शर्मा, सहायिका राजबाला सहित अन्य स्टाफ ने भाग लिया और संतुलित आहार के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि बच्चों के बेहतर विकास के लिए हरी सब्जियां, दाल, फल, दूध और अनाज का नियमित सेवन बेहद जरूरी है। संवाद