फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ मां और बच्चे के लिए पोषण जरूरी : वंदना

विज्ञापन
फोटो नंबर- 02गांव खानपुर ​स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारनौल। सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव खानपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक वंदना यादव ने रस्म पूरी कर गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण व सुरक्षा को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। विभाग बाल विवाह रोकने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर हिंसा व उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर सहायता देता है। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें