फोटो नंबर-12 प्रतिभा खोज की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत: संस्थान
- फोटो : Archive
नांगल चौधरी। बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए वीरवार को टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने भाषण, पोस्टर, कोलाज, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कार्टून मेकिंग, संस्कृत श्लोक, एकल गायन और हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। अंग्रेजी भाषण में प्रिया, हिंदी भाषण में काजल, पोस्टर मेकिंग में नेहा वर्मा तथा रंगोली में निधि प्रथम रहीं। प्राचार्या डॉ. अनीता तंवर ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में हुआ। संवाद