फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नर्सरी संचालकों ने मानसून से पहले शुरू की पौधों की बुकिंग

Tue, 16 Jun 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67 शहर ​स्थित श्रीश्याम नर्सरी में तैयार की गई पौध। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मानसून आने से पहले जिले में नर्सरी का बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। बारिश का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसके चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के पौधों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नर्सरी संचालक सत्यवीर बताया कि 25 जून तक क्षेत्र में करीब पांच लाख रुपये के पौधों पहुंचने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। शहर में आठ नर्सरियां हैं। नर्सरी संचालक पौधों के रखरखाव, सिंचाई और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था में जुटे हैं ताकि मानसून शुरू होते ही ग्राहकों को पौधे उपलब्ध कराया जा सके।
फलदार, फूलदार और छायादार पौधों की अधिक मांग होने के कारण नर्सरी संचालकों ने विशेष तैयारी की है। सत्यवीर ने बताया कि पौधों की आपूर्ति कोलकाता, श्रीगंगानगर और दिल्ली से की जा रही है।
विज्ञापन

इन स्थानों से बड़ी संख्या में पौधे मंगवाए जा रहे हैं। इन पौधों में आम, अमरूद, नींबू, जामुन, अनार जैसे फलदार पौधों के अलावा गुलाब, चमेली, गेंदा और अन्य सजावटी फूलों के पौधे शामिल हैं।
नर्सरियों में इन दिनों लोग पौधों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। विशेष रूप से फलों और फूलों के पौधों को लेकर लोगों में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें