फोटो संख्या:76- तहसील महेंद्रगढ़ में बैठक करते नंबरदार एसोसिएशन के सदस्य--संवाद
महेंद्रगढ़। नंबरदार एसोसिएशन की बैठक तहसील परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार जांगड़ा ने की। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 दिसंबर को महेंद्रगढ़ पहुंचने पर नंबरदार एसोसिएशन के ओर से पगड़ी से सम्मानित किए जाएंगे। इसके साथ-साथ अपना मांग पत्र भी देंगे। सभी नंबरदारों ने मिलकर विचार विमर्श किया की महेंद्रगढ़ के विधायक से मिलकर हम मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेंगे और अपना मांग पत्र देंगे। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, नथूराम आनावास, अरविंद खायरा, नरेश आकोदा, अशोक खुडाना, अनार सिंह, बनवारी लाल, हनुमान, मेघराज, बहादुर सिंह, फूल सिंह, यादराम, प्रमोद सहित अनेक नंबरदार मौजूद रहे। संवाद