फोटो संख्या:62- सतनाली राजकीय महाविद्यालय में सफाई करते एनएसएस स्वयंसेवक---स्रोत- महाविद्यालय
सतनाली। राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर यूनिट एक व दो के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर लगाया। कार्यक्रम में एनएसएस यूनिट एक के अधिकारी डॉ. हरिओम शर्मा व यूनिट दो अधिकारी प्रीति सिंह की देखरेख में स्वयंसेवकों ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर की सफाई, पर्यावरण सरंक्षण, जल सरंक्षण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. जनरल सिंह ने कहा कि एनएसएस कार्यक्रम युवाओं में सेवा, अनुशासन व नेतृत्व की भावना का विकास करता है। इस मौके पर डॉ. श्रीभगवान, डॉ. नीलम, डॉ. रवि शंकर, संजय कुमार, राकेश कुमार, पन्नालाल, सोनू आदि मौजूद रहे।