फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने की डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई

Mon, 03 Nov 2025 11:46 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से हरियाणा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने आंबेडकर चौक पर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अजय प्रकाश एवं डॉ. आशा ने किया। नृत्य, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संचालन एवं समन्वयन राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक सोमवीर ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सत्यवती यादव, डॉ. अंजू, डॉ. उषा रहीं। डॉ. कांता ने हरियाणा दिवस के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि हरियाणा दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस समाज के लिए विशेष महत्व रखते हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड रूप प्रदान किया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

समापन पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान के तहत आंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई की। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप, डॉ. राकेश, डॉ. माया, डॉ. अनीता, डॉ. हरिओम, डॉ. नीलम, डॉ. ज्योति, डॉ. सपना, कैलाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें