फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस केवल गतिविधि नहीं, बल्कि विचारधारा है : दिलबाग

विज्ञापन
फोटो संख्या:77- राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में  विद्या​र्थियों को संबो​धित करते मु
विज्ञापन
कनीना। राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह ने कहा कि एनएसएस केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थी मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण कर समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता रवि कुमार, एनएसएस प्रभारी डॉ. मुंशी राम, प्रवक्ता गुरदीप सिंह, प्रवक्ता सुरेंद्र मोरवाल, अमृत सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें