फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने होर्डिंग हटाए, पक्के चबूतरे बचाए

विज्ञापन
फोटो संख्या:63-आईटीआई रोड  पर सामान को हटाते नगर  पालिका कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से एक सप्ताह पूर्व शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर अब महज खानापूर्ति हो रही है। नपा का यह अभियान महज होर्डिंग्स, बैनर छोटा सामान उठाने तक सीमित रह गया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे अभियान का शहर के बाजारों में कतई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। मुख्य बाजार में अभी भी अतिक्रमण की वही स्थिति है। जिम्मेदारों की ओर से बार-बार दी जा रही चेतावनी का दुकानदारों पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

टीम की ओर से अवैध रूप से किए गए पक्के अतिक्रमण व मुख्य बाजारों में बनाई गई सीढि़यों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। टीम ने महज एक ही दिन आईटीआई रोड पर दुकानों के बाहर लगे टीनशेड व तिरपाल हटाए थे। सोमवार को भी मुख्य बाजारों और चौराहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर महज खानापूर्ति हुई। इस दौरान अतिक्रमण नहीं हटाकर केवल चेतावनी दी गई। नगर पालिका की ओर से शंकर मार्केंट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चाैक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति की गई। बाजार और चौराहों पर पहुंचे पालिका कर्मचारी अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी तक सिमट गए। नगर पालिका की टीम की ओर से अभियान दोपहर 1:30 बजे शुरू किया गया। जो तीन बजे तक ही चल पाया। इस दौरान सड़क पर रखे तख्त, बेंच, स्टूल, मेज व अन्य सामान को जब्त कर नगर पालिका में पहुंचाया।
-
नपा अधिकारी की ओर से बार-बार दी जा रही है चेतावनी
शहर में अतिक्रमण लगाने वाले दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन अतिक्रमण हटाने के लिए कोई तैयार नहीं है। नगर पालिका सचिव प्रशांत व उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए जा चुके हैं। लेकिन दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे है। रेहड़ी चालक व दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी प्रतिदिन उन्हें परेशानी कर रहे हैं। लेकिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बैठकर कारोबार कर रहे उन्हें कुछ नहीं कहते। पहले शॉपिंग कांपलेक्स के बरादमों को खाली करवाया जाए जहां सबसे बड़ी परेशानी है।
विज्ञापन

-
नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से काटे चालान
नगर पालिका की टीम की ओर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी चालकों के चालान किए गए। नपा र्क्लक अनिल कुमार व लक्ष्मण ने बताया कि शहर में नपा कार्यालय, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, रेलवे रोड, शॉपिंग कांपलेक्स में अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी चालकों के चालान किए गए है। सोमवार को 25 रेहड़ी चालकों के चालान किए गए। इनमें 100 व 200 रुपये के चालान किए गए है।

- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। दुकानों के बाहर सामान रखा मिलेगा उसे जब्त किया जाएगा। किसी भी दुकानदारों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की दुकानदार अपना सामान निर्धारित स्थान पर रखकर शहर को सुंदर बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें।
विज्ञापन

-प्रशांत पराशर, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें