फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब आन पड़े तेरे चरणों में...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो नंबर-05सुदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात मोहल्ला दशमेश नगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा व जितेंद्र शर्मा यजमान शिवचरण मित्तल व नितेश मित्तल को परिवार सहित पूजन करा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, पंडित अजय शर्मा व दिनेश बारी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। मास्टर धर्मसिंह ने अब आन पड़े तेरे चरणों में उद्धार करो है बालाजी आदि भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा, विकास अग्रवाल, धीरज शर्मा, राधिका सैनी व बिमला शर्मा सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें