फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब नहीं होगी पेयजल के लिए कोई परेशानी, नहरों में पहुंचा पानी

Fri, 28 Jun 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- देवास जलघर में नहरी पानी से भरता खाली टैंक--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महेंद्रगढ़। पिछले दो सप्ताह से नियिमत रूप से पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रहे शहरवासियों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। शुक्रवार की सुबह जवाहरलाल नेहरू नहर में पानी पहुंच चुका है। अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव देवास में नहरी पानी आधारित 85 लाख क्षमता के जलघर के चारों टैंकों को भरा जाएगा। शनिवार से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
एक जून को नहर बंद हो गई थी। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से गत 10 जून से ही पानी की राशनिंग शुरू कर दी गई थी। पिछले 18 दिनों से शहर में मांग के अनुरूप आधे पानी की ही आपूर्ति की जा रही थी। शहर की 50 हजार की आबादी को प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 155 लीटर पानी के हिसाब से कुल 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। जन स्वास्थ्य विभाग के गांव देवास स्थित नहरी पानी पर आधारित जलघर में 85 लाख लीटर पानी की क्षमता के चार टैंक बने हुए हैं। प्रतिदिन शहर की आबादी को 6.45 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन वर्षों पूर्व बनी यह परियोजना वर्तमान आबादी को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति करने में भी सक्षम नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग के पास शहर को नियमित आपूर्ति के लिए महज 10 दिनों का ही पानी स्टोर हो सकता है। इसके बाद विभाग द्वारा पानी की राशनिंग शुरू कर दी जाती है। तय समय पर नहरी पानी नहीं पहुंचने के कारण जिम्मेदारों के लिए भी नियमित रूप से पानी आपूर्ति करना किसी चुनौती से कम नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन



- वर्जन:
वीरवार देर रात जेएलएन नहर में पानी पहुंच चुका है। देवास स्थित जलघर के चारों टैंकों को दो-तीन दिन में भर लिया जाएगा। हालांकि शहर में शुक्रवार से ही नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। चारों टैंकों को फुल भरने के बाद शहरवासियों को पेयजल के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। नियमित रूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
- दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें