फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब सब्जी मंडी से रेलवे रोड पर नहीं होगा अंधेरा, स्ट्रीट लाइट लगी

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- रेलवे रोड पर नगर पालिका की ओर से लगाई गई स्ट्रील लाइटें--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लंबे समय से रात के अंधरे में परेशानी उठा रहे लोगों को अब राहत मिली है। नगरपालिका की ओर से लंबे समय बाद शहर में पर्याप्त रोशनी की सुध लेते हुए सब्जी मंडी, रोड, रेलवे रोड, नागरिक अस्पताल, अनाज मंडी में स्ट्रीट लाइटें लगा दी हैं। पूरे शहर में रोशन के लिए नगरपालिका की ओर से तेजी से लाइटें लगवाने का काम कराया जा रहा है। शहर के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही है।
विज्ञापन

गत वर्ष नगरपालिका को 2310 स्ट्रीट लाइट मिली थी। टेंडर में बाधा के कारण लंबे समय से यह लाइट नपा के स्टोर में पड़ी रही। अब शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में वीरवार को शहर के बालाजी चौक से मसानी चौक तक स्ट्रीट लाइट लगाई गई। वार्ड पार्षद अशोक सैनी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से बालाजी चौक से मसानी चौक तक 15 स्ट्रीट लाइट, 400 मीटर वायर लगाई गई हैं। शहर के रेलवे सब्जी मंडी रोड, गांधी मार्केट, बालाजी चौक, नागरिक अस्पताल के पास, रेलवे रोड पर लाइट लगा दी गई है। शहर में जहां भी स्ट्रीट लाइट नहीं, वहां पर भी लाइट लगवा दी जाएगी।
10 वर्षों से सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक, पुलिस चौकी के सामने, नागरिक अस्पताल के पास, अनाज मंडी पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बालाजी चौक से मसानी चौक से करीब 400 मीटर मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं थी। नगर पालिका की ओर से मार्च 2024 में 56 लाख रुपये की लागत से 2310 स्ट्रीट लाइटें मंगवाई गई थी। पूरे शहर को जगमग करने के लिए 850 लाइट खरीदने के लिए प्रस्ताव किया है। लाइट खरीदने की स्वीकृति मिलने के बाद लाइटें लगवा लगवा दी जाएगी। नगर पालिका की ओर से बालाजी चौक से सिनेमा रोड पर 13 स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। जल्द ही स्वीकृति मिलने के बाद शहर को जगमग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
शहर में तेजी से स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए काम चल रहा है। अधिकांश वार्डों से लेकर गलियों, मुख्य चौक-चौराहों, मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। अगर कम पड़ती हैं तो दोबारा टेंडर लगवाकर शहर को जगमग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जांएगी। शहर में जहां पर स्ट्रीट लाइट नहीं, वहां पर भी लाइट लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें