फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब कंट्रोल रूम को निजी एंबुलेंस की भी करनी होगी एंट्री

Thu, 26 Dec 2024 07:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम को अब अस्पताल से मरीजों को रेफर करने पर लेकर जाने वाली निजी एंबुलेंसों का ब्योरा भी रजिस्टर में दर्ज करना होगा। इसके साथ ही संबंधित कर्मचारी द्वारा निजी एंबुलेंस हायर करने पर मरीजों को एंबुलेंस अनुपलब्धता प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन

कुछ ऐसे ही आदेश नागरिक अस्पताल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। इससे एंबुलेंस कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की परेशानी भी बढ़ने वाली है, क्योंकि आपात स्थिति में चिकित्सकों द्वारा मरीज को हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद अधिकांश परिजन उन्हें निजी एंबुलेंस द्वारा ही लेकर जाते हैं। जबकि अस्पताल में पहले से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है कि निजी एंबुलेंस की इंट्री की जाए और न इनके लिए कोई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।
ऐसे में इन एंबुलेंस के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एंबुलेंस कंट्रोल रूम के कर्मचारी को अपनी सीट छोड़कर जाना पड़ेगा। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही एक-एक सप्ताह के लिए एंबुलेंस कंट्रोल रूम के एक-एक ऑपरेटर की ड्यूटी पंचकुला लगाई हुई है। वहीं एंबुलेंस कंट्रोल रूम में शिफ्ट वाइज एक ही ऑपरेटर तैनात रहता हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य विभिन्न प्रकार से योजनाएं बनाकर कार्य कर रहा है। ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुगम व सही प्रकार से इलाज मिल सके।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल में निजी एंबुलेंस के प्रभाव को कम करने के लिए एंबुलेंस कंट्रोल रूम को आदेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट लिखा गया है कि नागरिक अस्पताल में कोई भी निजी एंबुलेंस नहीं आनी चाहिए। यदि कोई मरीज निजी एंबुलेंस लेकर आता है तो उसे चिकित्सा अधिकारी द्वारा ही रेफर किया जाना चाहिए और फ्लीट मैनेजर या एंबुलेंस कंट्रोल रूम द्वारा एंबुलेंस अनुपलब्धता का प्रमाण पत्र जारी किया जाए। इसके साथ ही निजी एंबुलेंस की इंट्री रजिस्टर में भी अंकित करनी होगी।
वर्जन-
आमजन को बेहतर सुविधा देने के लिए नियम बनाया गया है। इसके लिए कर्मचारी भी पर्याप्त हैं। अन्य कर्मचारी लगाने की कोई आवश्यकता ही नही हैं। निजी एंबुलेंसों का ब्योरा लेने के लिए केवल कंट्रोल रूम के कर्मचारी ही नहीं इसमें गार्ड व अन्य कर्मचारियों की भी ड्यूटी रहेगी।-डाॅ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल
डाॅ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल नारनौल।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें