महेंद्रगढ़। जमीन के विवाद में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे गांव सुरेहती पिलानिया के परिवार ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया। सोमवार को अनशन पर बैठे जुगबीर की हालत दूसरी बार खराब हो गई थी। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हाई सेंटर के लिए रेफर कर दिया। शाम चार बजे पुलिस टीम के साथ पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पीड़ित परिवार को आश्वासन देने के बाद पानी पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया।