फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में अब हो सकेगी आंखों की आधुनिक मशीन से जांच

Wed, 25 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बच्चें की आखों की जांच करते चिकित्सक संजय कुमार--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब लोगों को आंखों की जांच के लिए निजी जांच केंद्रों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में पहली बार आंखों की जांच के लिए बुधवार को सिलिट लैंप बायोमाइक्रोस्कॉप मशीन लगाकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अब अस्पताल में पहुंचने वाले लोगों को आंखों से संबंधित जांच की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल में प्रतिदिन आंखों से संबंधित बीमारियों को लेकर औसतन 70 ओपीडी हो रही है। अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित इस मशीन के माध्यम से आंखों से संबंधित सभी प्रकार की जांच की जा सकेगी।
विशेषज्ञों की मानें तो अब इस मशीन से आंखों के पर्दे, आंखाें के किसी भी प्रकार के संक्रमण, अंदर की चोट सहित अन्य प्रकार की जांच हो सकेगी। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सिलिट लैंप बायाेमाइक्रोस्कॉप द्वारा नेत्र रोगियों की बेहतर तरीके से जांच की जा सकेगी। यह ऐसी मशीन है जो जिसके माध्यम से आंखों की बारीकी से जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

अधिक गहराई पर इंफेक्शन, चोट की सही स्थिति की तस्वीर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। अब आंखों से संबंधित समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की इस अत्याधुनिक मशीन से जांच कर बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें