फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीकाकरण: अब जिले में छह के बजाया तीन सेंटरों पर लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 16 जनवरी से कोरोना वायरस का टीका लगाया जाना है। पहले जिले में छह सेंटरों पर टीका लगाया जाना था, लेकिन अब तीन सेंटरों पर टीकाकरण होगा। जिले को पहले कोरोना के 5600 डोज मिलेंगे। कोरोना का टीका शुक्रवार को रोहतक से नारनौल पहुंचेगा। दूसरी ओर टीके की सुरक्षा को लेकर शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगा दी गई है। 10 लाभार्थी मौजूद होने पर ही कोरोना टीका का वाइल खोलना जाएगा
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीके को लेकर सभी तैयारी पूरी हैं। उन्होंने बताया कि अब तीन जगहों पर टीकाकरण होगा। इसके लिए संबंधित टीमों को पहले से जानकारी दी जा चुकी है। सीएमओ ने बताया कि करीब 5600 कोरोना के डोज मिलना है। रोहतक से शुक्रवार दोपहर में दवा नारनौल पहुंचेगी। टीका सप्ताह में चार दिन ही लगेगा। योजना के अनुसार पहले चरण में चार श्रेणियों के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सबसे पहली श्रेणी में 5800 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। जिसके लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों में पैरा मेडिकल स्टाफ, चिकित्सक, आशा वर्कर, एएनएम, स्टाफ नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। दूसरी श्रेणी में फ्रंट लाइन वर्कर जैसे नप के सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी आदि शामिल होंगे। तीसरी श्रेणी में 50 से 55 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्ति और चौथी श्रेणी में 50 वर्ष से कम आयु के उन लोगों को शामिल किया गया है, जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। हालांकि पहले दिन हेल्थ विभाग में तैनात सफाई कर्मचारियों को टीका लगेगा। इसके अन्य सरकारी कर्मचारियों को टीका क्रमश: लगाया जाएगा। जिला निरीक्षण अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि टीकाकरण में नागरिक अस्पताल नारनौल में दो टीमों को बनाया गया है। महेंद्रगढ़ और कनीना में एक-एक टीम टीकाकरण करेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संबंधित सेंटरों के डॉक्टरों के साथ बैठक होगी। बता दें कि पहले नागरिक अस्पताल नारनौल, उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़, कनीना, बाछौद, माधोगढ़ और छिलोरा सेंटर पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण होना था। लेकिन, वीरवार की डीजी हेल्थ के साथ हुई वीसी के बाद तीन सेंटर करने का निर्णय हुआ।
एंबुलेंस के साथ रेस्क्यू टीम तैयार
जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीका को लेकर एंबुलेंस के साथ हर सेंटर एक-एक रेस्क्यू टीम तैयार कर दिया है। जिससे यदि किसी को टीका लगाने के बाद अधिक परेशानी हो तो तुरंत हायर सेंटर पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही एक टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। वहीं शुक्रवार को नारनौल में टीका पहुंचने के बाद उसकी सुरक्षा के लिए भी शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें