फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब रविवार को भी महेंद्रगढ़ से नानकवास वाया नांगल सिरोही रूट दौड़ेगी बस

विज्ञापन
फोटो संख्या:57 शहर ​स्थित बस स्टैंड, जहां से रवाना होगी बस। संवाद - फोटो : रिसिया में निकाली गई यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ से नानकवास वाया नांगल सिरोही रूट पर रविवार को बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इस नई व्यवस्था से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि पहले इस रूट पर बस केवल सोमवार से शनिवार तक ही संचालित होती थी। रविवार को बस न होने के कारण यात्रियों को अन्य विकल्वों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से यह बस सेवा प्रत्येक रविवार को सुबह आठ बजे रवाना होगी जो वाया नांगल सिरोही, कोथल कला होते हुए सुबह 8:20 बजे नानकवास पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह बस सुबह 8:26 बजे नानकवास से रवाना होकर कोथल कला, कोथल खुर्द, पीपली, भांडोर ऊंची, जासावास, देवनगर होते हुए सुबह 9 बजे बस स्टैंड पर पहुंचगी।
इसके साथ दोपहर 1:30 बजे बस स्टैंड से रवाना होकर वाया नांगल सिरोही होते हुए दोपहर 2 बजे नानकवास पहुंचेगी। 2:10 बजे नानकवास से रवाना होकर करीब तीन बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। ग्रामीण रामौतार, सुमित, सूबे सिंह, सुमेर ने कहा कि रविवार को बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, किसानों और व्यापारियों को विशेष लाभ होगा। बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन


वर्जन:
यात्रियों की लंबे समय से मांग थी कि इस रूट पर रविवार को भी बस चलाई जाए। यात्रियों की समस्या को देखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार किसी भी यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-हरिकिशन, प्रभारी, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें