फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब 100 युवाओं को मिलेगी यूपीएससी व एचसीएस की निशुल्क कोचिंग

Tue, 24 Oct 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) जांट पाली को प्रदेश का पहला डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) मिला है। अब विश्वविद्यालय में एससी व ओबीसी के 100 युवाओं को यूपीएससी व एचसीएस की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए युवाओं को ऑनलाइन आवेदन के उपरांत प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। साथ ही योजना के तहत विश्वविद्यालय में 25 सीटें शुल्क के साथ रखी गई हैं। इसके लिए आवेदन को हकेंवि की ओर से निर्धारित किया गया शुल्क जमा कराना होगा। एससी और ओबीसी उम्मीदवारों को हर माह 4 हजार रुपये बतौर छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना के लिए विवि की ओर से 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इनमें से 70 प्रतिशत सीटें एससी श्रेणी व 30 प्रतिशत सीटें ओबीसी की निर्धारित रहेंगी। यदि एसी उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या नहीं होती है तो विवि के पास रिक्त सीटों पर योग्य ओबीसी उम्मीदवारों को आवंटित करने का अधिकार होगा। हालांकि इनमें से 30 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित रहेंगी। योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
25 सीटें सभी वर्गाें के लिए बिना प्रवेश परीक्षा के शुल्क के आधार पर मिलेगा प्रवेश
योजना के तहत मिली 100 सीटों के अलावा 25 सीटों पर किसी भी वर्ग व श्रेणी के इच्छुक शुल्क जमा करा प्रवेश लेकर कोचिंग ले सकेंगे। इसके लिए युवा को महज एक वर्ष के लिए 75 हजार रुपये का भुगतान करना होगा जो रिफंडेबल नहीं होगा।
विज्ञापन

यह रहेगी अनिवार्य योग्यता
यह योजना अनुसुचित जाति और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए खुली है। इन परिवारों की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 25 अक्तूबर 2023 को 35 वर्ष एससी के लिए तथा ओबीसी के लिए 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है। सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद 6 नवंबर से हकेविवि में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। उम्मीदवारों को सभी कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य होगा तथा 90 प्रतिशत उपस्थिति होनी जरूरी है।

डॉ. आंबेडकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जांट पाली की ओर से योजना के तहत 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए cuh.ac.in/dace.aspx के माध्यम से कोई भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन

- प्रो. अंतरेश कुमार, कोऑर्डिनेटर, डीएएसई, सीयूएच, जांट पाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें