फोटो 21दो मई को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस।
नारनौल। जनगणना के काम में लापरवाही बरतने के आरोप में नारनौल में एक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोडल अधिकारी जनगणना एवं नगराधीश की ओर से जारी नोटिस में राजकीय प्राथमिक पाठशाला खामपुरा के मुख्य शिक्षक गजराज को दो दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
बताया गया है कि गजराज को गांव खतरीपुर (एचएलबी नंबर 0037) में प्रगणक के रूप में नियुक्त किया गया था लेकिन 2 मई 2026 को वे ड्यूटी स्थल पर उपस्थित नहीं हुए। आरोप है कि उन्होंने न तो फोन और न ही व्हाट्सएप के माध्यम से कोई सूचना दी।
इतना ही नहीं, सुपरवाइजर के निर्देशों के बावजूद उन्होंने कार्य करने से भी इन्कार कर दिया। इसको लेकर दो दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और जनगणना का कार्य तुरंत करना सुनिश्चित करें। ऐसा न करने पर जनगणना अधिनियम 1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में नोटिस की प्रति नायब तहसीलदार व संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। वहीं, शिक्षक गजराज ने बताया कि उसने जनगणना का कार्य सोमवार से शुरू कर दिया है। संवाद