फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से देश का आम आदमी परेशान: अजय

Sat, 26 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार के नोटबंदी के फैसले से देश का आम आदमी परेशान है, जबकि अडानी व अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को इस बारे में छह माह पूर्व ही जानकारी थी। जिसके चलते उन्होंने सरकार की इस फैसले से पूर्व अपने कालेधन को सही जगह लगा दिया। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते पूरे देश में व्यापार ठप पड़ा है। जबकि देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। प्रधानमंत्री ने बिना सोचे-समझे ही इतना बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते अब तक 74 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। नोटबंदी से अधिक परेशानी किसान, मजदूर व गरीब तबके के लोगों को हो रही है। जबकि काला धन रखने वाले लोग बिना किसी भय के काले धन को सफेद कर रहे हैं। एसवाईएल मुद्दे पर सरकार पर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए अजय सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार व पंजाब  सरकार इस मामले को चुनावों तक लटकाएं रखना चाहती है। सरकार को चाहिए की वह  तुरंत प्रभाव से इसका कार्य शुरू करवाए, ताकि दक्षिणी हरियाणा के लोगों  इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता दयाराम यादव एडवोकेट, चंद्र  प्रकाश एडवोकेट, सुरेंद्र नंबरदार, मनपाल पटिकरा व कमल कलवाडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें