फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिछले पांच सालों के दौरान कनीना क्षेत्र में नहीं मिला है मलेरिया का एक भी केस

Fri, 26 Apr 2024 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- भोजावास स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते  स्वास्थ्य क
विज्ञापन
कनीना। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भोजावास में डॉ. दीपांशु की अध्यक्षता में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसमें मलेरिया से बचाव के कारण और उसके इलाज के बारे में जानकारी दी गई। राजकीय मॉडल संस्कृत विद्यालय भोजावास, सत्य भारती स्कूल मोहनपुर नांगल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला इसराना, रामबास सुंदरह आदि गांवों में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। कनीना उप नागरिक अस्पताल में 2019 से अब तक मलेरिया का कोई केस नहीं आया है।
विज्ञापन

निरीक्षक शीशराम ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 2021 में 5, वर्ष 2022 में 3 केस मलेरिया के थे। कनीना में वर्ष 2015 में 6 केस मलेरिया के थे जो 2016 में घटकर तीन रह गए, 2017 में फिर से 2 केस रह गए। 2018 में 3 केस मलेरिया के आए। इस अवसर पर एमपीएचडब्ल्यू सुनील कुमार, डाॅ. जितेंद्र मोरवाल, डॉ. दीपांशु, स्वास्थ्य अधिकारी राजकुमार भोजावास, प्रेमलता अनिल, अमरजीत, महेंद्र, आशीष, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें