फोटो संख्या:77- श्री गोशाला महेंद्रगढ़ में चुनाव को लेकर नामांकन जमा करवाते--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। श्री गोशाला के कार्यकारिणी के चुनाव के नामांकन का सोमवार को पहला दिन था। चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को कुल चार नामांकन हुए। इसमें प्रधान पद के लिए सूबेदार ईश्वर सिंह झूक, महासचिव पद के लिए डॉ. तरुण यादव, दो कार्यकारिणी सदस्य बंशी सिंह पायगा व सत्यनारायण रिवासा ने नामांकन किए। उन्होंने बताया कि 19 और 20 मार्च को दो दिन और नामांकन किए जाएंगे।