फोटो संख्या:66- कनीन शहर थाना में सरपंचों व पार्षदों की बैठक लेते थाना प्रभारी तपेंद्र--स्रोत--
कनीना। थाना शहर कनीना प्रबंधक निरीक्षक सुधीर कुमार ने सोमवार को गांवों के सरपंचों और वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान थाना शहर कनीना क्षेत्र के गांवों के सरपंच और वार्ड पार्षद मौजूद रहे।
थाना प्रभारी द्वारा सरपंचों को गांव में आपसी सामाजिक भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। गांव के सरपंचों, वार्ड पार्षदों से उनके क्षेत्र में पुरानी रंजिश के संबंध में भी जानकारी ली गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न गांवों में एसपीओ नियुक्त कर खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गांव में नशीले पदार्थों बेचने वालों, तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को प्रदान करें ताकि समाज से नशा के अभिशाप को खत्म किया जा सके। शरारती असामाजिक तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश करने अथवा किसी तरह की अफवाह फैलाने की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को देने की बात कही।