फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मनोनीत पार्षदों ने नगर पालिका में ली शपथ

Sat, 09 Aug 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत व मुकेश कुमार को शपथ दिलाते
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका मनोनीत पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा एवं मुकेश कुमार को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में विधायक महेंद्रगढ़ कंवर सिंह यादव, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि इन दो सदस्यों को हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत किया गया है। दोनों मनोनीत पार्षद काफी समय से भाजपा से जुड़कर जन जन तक योजनाओं का प्रचार प्रसार किया है।
संगठन के साथ मिलकर मजबूती के साथ कार्य किया है, जिससे नगर पालिका की टीम महेंद्रगढ़ के विकास कार्यों को गति देने का काम करेगी। प्रदेश सरकार ने नगर पालिका के अंतर्गत विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए इन पार्षदों की नियुक्ति की है। नवनियुक्त पार्षदों ने शपथ ग्रहण के दौरान विकास कार्यों में सहयोग करने की शपथ ली है। इससे शहर के विकास कार्यों और जन सेवाओं में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन




विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के विकास कार्यों में तेजी से काम हुए है। सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी आदि सुविधाओं को लेकर बीजेपी सरकार ने काम किया। आने वाले समय मे महेंद्रगढ़ नगर पालिका द्वारा तेजी से विकास कार्य करवाएं जाएंगे, जिससे महेंद्रगढ़ निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में स्थाई अधिकारियों की नियुक्ति के लिए निकाय अधिकारी चंडीगढ़ से मुलाकात की तो स्थाई एमई सोमवार को नियुक्ति के आदेश दे दिए गए है। सचिव ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अब शहर में विकास कार्याें में गति मिलेगी। जिन सड़कों में विजलेंस इंक्वारी चल रही थी उनकी भी मंजूरी मिल चुकी है। बेसहारा पशु के लिए गांव पाली व डालनवास में गो अभ्यारण खोलने की मंजूरी मिल चुकी है। शहर को सुंदरीकरण व मॉडल रोड बनाने, सुंदर मार्केट बनाने के लिए एजेंसी बुलाई गई है। एजेंसी की ओर से शहर का कैसे कायाकल्प हो इसके बारे में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा व मुकेश कुमार ने बताया कि उनका सर्वप्रथम मुख्य कार्य शहर के विकास कार्याें में तेजी लाना है। शहर के बदहाल सड़कों के निर्माण, पार्कों का विस्तार सहित शहर के मॉडल बनाने का कार्य करवाना रहेगा। वे नगर पालिका हाउस के साथ मिलकर कार्य करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका उप प्रधान मंजू कौशिक, पार्षद अशोक सैनी, सोनू सैनी, संजय राठी, विष्णु वाल्मीकि, सुरेंद्र फौजी, ममता सोनी, गौड़ सभा प्रधान दिनेश वैध, व्यापार मंड़ल महेंद्रगढ़ प्रधान सुनील अग्रवाल आदि गणमान्य और पार्षदगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें