फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोरोना का नहीं डर...बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर नहीं बरती जा रही सावधानी

Tue, 27 May 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16बगैर मास्क व सामाजिक दूरी के बस स्टैंड पर बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

देश भर में कोरोना के करीब 1 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन होना चाहिए।
कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन द्वारा कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इस कारण बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नागरिक अस्पताल सहित अनेक सार्वजनिक स्थानों पर लोग बिना मास्क लगाए और बिना सामाजिक दूरी का पालन करें आवागमन कर रहें हैं।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी और मास्क लगाने सहित अनेक नियमों का पालन अनिवार्य था। अभी बस स्टैंड परिसर में लोग समूह में बैठकर बसों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौल डिपो के सीआई ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए नियमों को जारी करने के बारे में अभी तक कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं तो सभी नियमों की पालन के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें