फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ मंडल में कोई कर्मचारी नहीं हटाया जाएगा : कार्यकारी अभियंता

Tue, 14 Jan 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65-अपनी मांगाें को  लेकर कार्यकारी अ​भियंता से  मिलते कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ शाखा जन स्वास्थ्य महेंद्रगढ़ की बैठक कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार के साथ महेंद्रगढ़ कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता से सभी मांगों पर सहमति बनी कुछ मांगों का समय पर ही समाधान कर दिया गया और कुछ मांगों का समय दिया गया। मुख्य रूप से एचकेआरएन (हरियाणा रोजगार कौशल निगम) के कर्मचारियों की हटाने की भ्रामक सूचनाएं आ रही थीं। इससे कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ था। कार्यकारी अभियंता ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिलाया कि महेंद्रगढ़ मंडल में किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा और जिन एचकेआरएन कर्मचारियों की नियुक्ति में त्रुटि है उसे सही करके जॉब सुरक्षा के दायरे में जो कर्मचारी आते हैं उनके कार्यालय ऑर्डर जल्दी कर दिए जाएंगे। जो मांगे थी वह भी समय रहते पूरी करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर उपस्थित प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव, प्रांतीय प्रधान सुभाष यादव, प्रांतीय सह प्रचार सचिव दीपक शांडिल्य, जिला अध्यक्ष राजेंद्र कामरेड, महेंद्रगढ़ शाखा प्रधान सुरेंद्र फौजी, कनीना-अटेली शखा प्रधान कृष्ण पूनिया, सचिव रविंद्र, चेयरमैन वेदपाल तंवर, प्रवीण कुमार, उप प्रधान राकेश खोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें