फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोवंश को भोजन कराया और गो सेवकों को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली।
विज्ञापन

बिहाली स्थित श्री कृष्ण बाल गोपाल गोशाला में मकर संक्रांति के अवसर पर गो भक्तों की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर गोवंश को भोजन कराया और गो सेवकों को सम्मानित किया। सेवा शिविर में लोगों ने गोवंश के प्रति अपनी धार्मिक भावना का प्रदर्शन किया। गांव नांगल निवासी समाजसेवी ओमप्रकाश यादव द्वारा गोवंश के लिए 6 लाख रुपये की लागत से टीन शेड का निर्माण करवाया गया था, इसका मंगलवार को विधिवत उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि हिन्दू धर्म में गोवंश की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि गोवंश के लिए जितना दान-पुण्य किया जाए, उतना कम है। सेवा शिविर में गायों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गांव अटेली बेगपुर निवासी राकेश चेयरमैन ने गोशाला में 5100 रुपये की राशि दी और गुड़-दलिया की सवामणी कर गायों को भोजन करवाया। गोशाला सेवकों को कंबल भेंट कर सम्मानित किया। जबकि गांव पृथ्वीपुरा निवासी दयाराम पटवारी ने अपने पौत्र दीपक के जन्म दिवस पर गोशाला को 11 हजार रुपये की राशि भेंट कर गोवंश के प्रति अपनी आस्था जताई। गोशाला प्रशासन द्वारा गोभक्तों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. सतपाल खैरवाल, पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, बस्ती राम, संजय सरपंच माजरी पचेरी, सुमेर, प्रभाती लाल, देशराज, पहलाद सिंह, सुनील यादव, कुलदीप ठेकेदार, राकेश मास्टर व नरेंद्र पंच आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें