सतनाली। राजकीय महाविद्यालय सतनाली के एमएससी रसायन विज्ञान की छात्रा नितिका ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर (रेवाड़ी) की यूनिवर्सिटी में मेरिट सूची में चौथा स्थान व कीर्ति ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। एमए इतिहास में गरिमा ने प्रथम स्थान, टीना कुमारी ने चौथा स्थान, किरण ने पांचवां स्थान व जन्नत ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर लांबा ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इतिहास विभागाध्यक्ष अजीत सिंह, इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रवीन कुमार ने भी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद