फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वैश्विक संवाद और सतत विकास पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-साइकिल रैली निकाली। इस सम्मेलन में 15 से अधिक देशों से प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इससे यह सम्मेलन एक जीवंत और वास्तविक रूप से वैश्विक शैक्षणिक मंच बन गया। सम्मेलन में वेलबिंग बियोंड जीडीपी विषय पर केंद्रित पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस सत्र का संचालन विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग में प्रो. आनंद शर्मा ने किया जबकि इसका समन्वयन अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. सुमित कुमार ने किया।
इस पैनल में प्रो. विकास चौधरी डॉ. हेमलता मंग्लानी, डॉ. सुरेंद्र मोर ने भाग लिया। वक्ताओं ने विकास के व्यापक आयामों पर अपने विचार साझा करते हुए यह रेखांकित किया कि आर्थिक संकेतकों जैसे जीडीपी से आगे बढ़कर मानव कल्याण को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। यह सम्मेलन संयोजक प्रो. पायल चंदेल, प्रो. रंजन अनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें