फोटो 09नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी। विभाग
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र व पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण किया। सीजेएम ने नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र दौरे के दौरान मरीजों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवाद