सतनाली। खंड सतनाली के गांव पथरवा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने नए ग्राउंड में शुक्रवार को बाबा चंद्राईनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रदीप लुणायच की ओर से मैचों की शुरूआत की की गई। उन्होंने प्रथम इनाम व फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच को चांदी का सिक्का व मैन ऑफ दी सीरिज के लिए एक चांदी का नारियल देने की घोषणा की।
आयोजक कुलवंत लुणायच ने बताया कि शुक्रवार को केवल एक ही मैच हुआ जिसमें नावां और पथरवा की टीम के साथ मैच खेला गया। नावां की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पथरवा की टीम नावां की टीम को 70 रन का लक्ष्य दिया। नावां की टीम ने 9वें ओवर में 6 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पथरवा की टीम से सचिन को मैन ऑफ दी मैच दिया गया। सचिन ने शानदार प्रदर्शन करते पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में एक विकेट लिया।