फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार वर्षों में भी पूरा नही हो पाया दमकल केंद्र का निर्माण

Fri, 01 Mar 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। अभी क्षेत्रवासियों को दमकल सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। शहर के नजदीक गोशाला सड़क मार्ग पर करीब एक एकड़ जमीन पर 3 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे दमकल केंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने में अभी करीब दो महीने का समय और लगेगा।
विज्ञापन

भवन बनकर तैयार है, लेकिन रास्ते का निर्माण सहित एक तरफ की चहार दीवारी, मुख्य दरवाजा और रंग पेंट सहित खिड़की दरवाजों का काम शेष बचा हुआ है। टेंडर की शर्तों के मुताबिक दमकल केंद्र का निर्माण कार्य भी एक वर्ष में ही पूरा होना था। कोरोना महामारी के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई और यह चार वर्षों से भी अधिक समय बीतने पर भी पूरा नही हो पाया।

84 गांव 56 ढाणी को मिलना है लाभ

नांगल चौधरी में चारों ओर से अरावली पर्वत श्रृंखलाओं से घिरा हुआ है। आगजनी की घटनाओं पर करीब 45 किलोमीटर दूर नारनौल से दमकल आती हैं। अगर नांगल चौधरी में दमकल केंद्र बनता है तो 84 गांव 56 ढाणी को लाभ मिलने लगेगा। नारनौल की दूरी अधिक होने पर समय पर आग बुझाना संभव नही हो पाता है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 में छोड़ा गया था टेंडर

वर्ष 2019 में इसके निर्माण के लिए टेंडर छोड़ा गया। टेंडर की शर्तों के मुताबिक वर्ष 2020 में इसका निर्माण कार्य पूरा होना था। इसका लाभ भी 84 गांव 56 ढाणियों को मिलना है। कोरोना महामारी में काम बंद हो गया। महामारी के बाद निर्माण कार्य फिर शुरू हुआ, लेकिन सुस्ती से चल रहे निर्माण कार्य ने इसका इंतजार ओर बढ़ा दिया है। जबकि फसल कटाई का काम जोरो पर है। ऐसी स्थिति में दमकल केंद्र शुरू नही होने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



दमकल केंद्र का भवन बनकर तैयार है। अभी खिड़की दरवाजों, मुख्य रास्ता सहित थोड़ा काम शेष बचा है। अगले दो महीने में शेष बचे काम को पूरा कर लिया जाएगा।
रामचंद्र दमकल केंद्र निर्माण ठेकेदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें