फोटो 06 अमित शर्मा को पटका व स्मृति चिह्न देते भाविप के सदस्य। स्रोत: परिषद
नारनौल। भारत विकास परिषद ने शुक्रवार को आदर्श बाल मंदिर स्कूल में अपना 64वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय में सेवा और संस्कार पर एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। 12वीं कक्षा की निकिता को प्रथम, 8वीं कक्षा की निकिता को द्वितीय और 8वीं कक्षा की यशोदा को तृतीय पुरस्कार मिला। मानवी और तमन्ना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। अमित शर्मा ने कहा कि भाविप नगर की एक प्रमुख संस्था है। यह सेवा, संस्कार, शिक्षा और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर कार्य करती है। संवाद