फोटो 17 वर्क सस्पेंड के दौरान अदालत में खाली पड़ी वकीलों की कुर्सियां। स्रोत: प्रधान
नारनौल। महेंद्रगढ़ में एक वकील के साथ पुलिसकर्मी की ओर से किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन की अपील पर नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी की अदालतों में वकीलों ने न्यायिक कार्यों में हिस्सा नहीं लिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख यादव ने बताया कि पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर वकीलों ने एसीपी से मुलाकात की थी लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर शिकायत दर्ज कराई गई। विरोध स्वरूप वकीलों ने काम बंद रखा जिससे अदालत आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद