नारनौल। गांव खासपुर की बेटी निकिता ने पहले ही प्रयास में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। पूरे परिवार सहित रिश्तेदारों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
निकिता के पिता कृष्ण कुमार व मां इंदू ने बताया कि उनकी बेटी ने यह मुकाम घर पर रहकर और सेल्फ स्टडी के सहारे हासिल किया है। इंदू ने बताया कि उसकी बेटी ने बिना कोचिंग, न शोर-बस लक्ष्य, लगन और निरंतर प्रयास किया जिसकी वजह से आज सफल हो सकी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उसकी बेटी की नहीं है बल्कि हर उस छात्र के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों पर भरोसा करता है। निकिता ने कहा कि उसकी इस सफलता के पीछे उनके नाना ओमप्रकाश का पूरा सहयोग रहा है।