फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि के तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम तापमान पहुंचा 43.2

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के बाद अब धीरे-धीरे सूर्य देवता ने अपने तेवर तीखे करने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। दोपहर बाद गर्म हवाएं भी चलनी शुरू हो गई। तेज गर्मी के साथ मंगलवार को अधिकतम तापमान में 43.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अप्रैल माह में बीच-बीच में बूंदाबांदी होने से तापमान में उतार-चढ़ाव चलता रहा। जिससे तापमान सामान्य बना हुआ था, लेकिन माह के अंतिम सप्ताह में सूर्य देवता ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये। जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं रात्रि के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिससे रात्रि के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को बढ़कर 43.2 डिग्री व रात्रि का तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक ही दिन में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड़ी हवा के लिए कूलर व एससी की मांग भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें