फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारी आज सौंपेंगे सिंचाई मंत्री को ज्ञापन

Sun, 04 Aug 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) साझा मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को जिले के सभी एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अपनी लंबित मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी पिछले 9 दिन से हड़ताल और धरने पर हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता विनोद राव ने कहा कि समस्त एनएचएम कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सातवें वेतन आयोग का लाभ, कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ प्रदान किया जाए। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु हरियाणा सरकार के नियमानुसार 60 वर्ष की जाए। वहीं चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञों को एनएचएम सेवा नियमों का लाभ प्रदान किया जाए। जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि शनिवार को साझा मोर्चा की प्रदेश समिति की बैठक में निर्णय लिया गया हैं कि सभी जिलों में एनएचएम कर्मचारी भाजपा सरकार में मंत्री, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्षों को ज्ञापन देंगे। जिला महेंद्रगढ़ के कर्मचारी रविवार को नारनौल में सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह को उनके निवास पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें