फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने दो घंटे किया कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
फोटो 1नागरिक अस्पताल में एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगाें को लेकर नारेबाजी करते।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल के एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने पर मंगलवार से दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इसको लेकर भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई नारनौल ने सात अगस्त को मुख्यमंत्री के नाम सिविल सर्जन के माध्यम से ज्ञापन भेजा था। इसमें एनएचएम कर्मचारियों के चार माह से बकाया वेतन का भुगतान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी
धरने की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेश समिति के आह्वान पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर धरना देकर बकाया वेतन को जारी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय सचिव हरकेश ने कहा कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों के इस सांकेतिक आंदोलन को हल्के में ना लें। जल्द से जल्द एनएचएम कर्मचारियों के वेतन को जारी करे। बताया कि इस चरणबद्ध आंदोलन की कड़ी में 14 अगस्त तक पूरे प्रदेश में 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। जिला मंत्री विनोद राव ने कहा कि मुख्य मांगें नियमतिकरण, सेवा सुरक्षा, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश, मेडिकल अवकाश इत्यादि हैं।

धरने पर उमेश कश्यप, प्रवेश चौधरी, कृष्ण कुमार, लक्ष्मी देवी, जितेंद्र यादव, संजू, रजनी, सरिता शर्मा, नीलम देवी, कपिलदेव, डाॅ. नितेश सिंघल, हेमंत यादव, डाॅ. दीपक कौशिक, मीरा यादव, बिंदू, ज्योतसना आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
इंसेट
दो घंटे ओपीडी रही प्रभावित
एनएचएम कर्मचारियों के दो घंटे कार्य का बहिष्कार करने से ओपीडी सेवा भी प्रभावित रही। वरिष्ठ नागरिक ओपीडी, आयुष ओपीडी, रजिस्ट्रेशन कार्य, डीईआईसी ओपीडी, बालरोग ओपीडी, कार्यालय के कार्य बाधित रहे। इससे मरीजों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें