फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया

विज्ञापन
फोटो 3चार माह से वेतन नहीं मिलने पर नागरिक अस्पताल में नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में 500 एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला हैं। इसकी वजह से सोमवार को 10 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही एनएचएम कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन

वहीं प्रदेशभर में स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत काम कर रहे करीब 15 हजार कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्य का बहिष्कार करते हुए कार्यस्थलों पर गेट मीटिंग की और प्रदर्शन किया।
सिविल सर्जन नारनौल के कार्यालय में गेट मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र व मंच संचालन जिलामंत्री विनोद राव ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय सचिव हरकेश, जिला मंत्री विनोद राव, नितेश बंसल, उमेश कश्यप, राकेश, हेमंत यादव, अशोक जांगड़ा, टीका थापा बहादुर, कंवरपाल, उषा चौधरी, कपिल, रेणू यादव, डाॅ. सोनिया चौधरी आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें