फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनएचएम कर्मचारियों ने भीख मांगी और थाल बजाकर किया प्रदर्शन

Wed, 14 Aug 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों ने महावीर चौक पर भीख मांगी और चम्मच व थाल बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। इससे पहले कर्मचारी लघु सचिवालय में धरना स्थल पर एकत्रित हुए, जहां से सभी कर्मचारी थाली-कटोरी बजाते हुए महावीर चौक पहुंचे। वहां पहुंचकरदुकानदारों व राहगीरों से भीख मांगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जान बूझकर उन्हें सड़कों पर उतारने का काम किया गया है। वह 19 दिन से आंदोलनरत है, जिसके कारण पिछले माह को वेतन भी नही मिला है, क्योंकि हमारा वेतन बनाने वाले कर्मचारी भी एनएचएम में ही कार्यरत है, वह भी आंदोलन में ही शामिल है। वेतन नही मिलने के कारण हमें हमारा परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि विभाग के स्वास्थ्य सैनिकों द्वारा अपने माता-पिता व बाल-बच्चों को भूला कर कोरोना को भगाने का काम किया था। वही अब एनएचएम कर्मचारी थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक संदीप यादव, जिला मंत्री विनोद राव, दिलबाग सिंह, महेश यादव, लाजवंती, प्रमिला, कमलेश, सरजीत सिवाच, संतोष वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें