फोटो नंबर- 12नारनौल स्थित नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस। संवाद
नारनौल। नेशनल हाईवे 152-डी, 148-बी व एनएच-11 पर एनएचएआई ने 4 एंबुलेंस की तैनाती की गई है। 148-बी पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा, एनएच 152-डी पर दुबलाना खत्रीपुर, एनएच-11 पर काठूवास और नीरपुर चौक स्थित एनएचएआई कंट्रोल रूम पर एक-एक एंबुलेंस खड़ी रहती है।
हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर आमजन जल्द एंबुलेंस प्राप्त कर सकते हैं। कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की अधिक संभावना रहती है। ऐसे में घायलों को जल्द उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाने में एंबुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है लेकिन जानकारी के अभाव और एंबुलेंस के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।