फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नवविवाहित जोड़े की कार पुल से नीचे गिरी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17एनएच-11 पर दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त एसयूवी कार। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग एनएच-11 पर शनिवार सुबह एक महिंद्रा एसयूवी कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में नवविवाहित जोड़े सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूल्हे को ज्यादा चोटें आई हैं जबकि अन्य घायलों को मामूली चोट लगी हैं।
विज्ञापन

गांव कोरियावास निवासी मनीष विदेश में पढ़ाई करने के बाद हाल ही में गांव लौटा था। उसकी शादी गुरुग्राम के फरुखनगर में हुई थी। शनिवार सुबह वह अपनी दुल्हन नताशा और परिवार के सदस्यों के साथ महिंद्रा एसयूवी में सवार होकर गांव लौट रहा था। कार में मनीष के बहनोई प्रवीण, बहन मनीषा, भतीजा विशु (15) और भांजा राम (6) भी सवार थे।
जैसे ही कार अटेली-कनीना रोड पर स्थित पुल पर पहुंची तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसे पार करते हुए पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वर्जन
शादी के बाद कार में सवार लोग रेवाड़ी से नारनौल की तरफ आ रहे थे। कार का संतुलन किन कारणों से बिगड़ा, इसकी जांच की जा रही है। घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-सज्जन सिंह, थाना प्रभारी, अटेली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें