फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नर नारायण सेवा समिति के नवनियुक्त सदस्यों ने ली शपथ

Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नर नारायण सेवा समिति नारनौल के नवनियुक्त प्रधान रामसिंह मधुर व नवगठित कार्यकारिणी सदस्य का शपथ ग्रहण समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शिव मंदिर टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे महावीर चौक पर हुआ।
विज्ञापन

समारोह में सबसे पहले नर नारायण सेवा समिति के चुनाव अधिकारी डाॅ. आरएन यादव व कृष्ण कुमार एडवोकेट ने प्रधान रामसिंह मधुर को प्रधान पद की शपथ दिलाई। उसके बाद नवनियुक्त प्रधान रामसिंह मधुर ने अपने साथी पदाधिकारी उपप्रधान श्याम सुंदर शर्मा, महासचिव भारत भूषण तायल, सचिव मास्टर सत्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार चौधरी व कार्यकारिणी के सदस्य राजेश शास्त्री, जिनेश कुमार जैन, धर्मचंद छाबड़ा, महेश शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, बाबू मुखराम सैनी, सुरजीत सिंह अरोड़ा, विकास अग्रवाल, बिजेंद्र कुमार सैनी, महा सिंह यादव, जयप्रकाश कौशिक दुलीचंद शर्मा, जगदेव सिंह यादव की घोषणा की। सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समारोह में भाजपा नेता सत्यव्रत शास्त्री, पृथ्वी सिंह यादव, बेगराज गोयल, मास्टर हरीराम सैनी, प्राचार्य नेतराम सैनी, राजेंद्र सैनी, कैलाश, अनिल सैनी, धर्मपाल शर्मा व अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें