फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरा भावांतर की राशि तत्काल देने की उठाई मांग

Sun, 24 Mar 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र के हजारों किसानों को अभी तक बाजरा भावांतर की राशि नहीं मिली है। परिणामस्वरूप पीड़ित किसानों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दोबारा से ज्ञापन भेजकर बचे हुए किसानों को बाजरा भावांतर की राशि तत्काल देने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा 6 माह से किसान बाजरा की भावांतर राशि के लिए कृषि कार्यालयों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो रहे हैं। भावांतर राशि न मिलने के कारण होली के त्योहार पर किसान परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत भावांतर की राशि पीड़ित किसानों के खातों में समायोजित कर उनको होली के त्योहार का तोहफा देना चाहिए। राज्य सरकार की कथनी और करनी में दिन-रात का अंतर है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल किसानों की परेशानी पर संज्ञान लेकर भावांतर भरपाई की राशि तथा बीमा क्लेम की राशि उनके खातों में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें