नारनौल। नववर्ष को लेकर क्षेत्र में युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। लोगों ने अपने-अपने अंदाज में बीते साल को विदाई दी। नए साल के आगमन का जश्न मनाया। युवा दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट पर खाना खाकर, होटल में पार्टी हाल बुक कर और पर्यटन स्थानों की यात्रा कर नए साल का स्वागत किया।
दिसंबर के आखिरी दिन लोगों ने घरों में पकवान बनाकर और होटल व रेस्टोरेंट से खाना मंगवाकर नए साल का जश्न मनाया। होटल संचालकों का कहना है कि क्षेत्र में नए साल को लेकर पिछले वर्ष की तुलना में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। जिस कारण व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोग नया साल उनके लिए कैसा रहेगा, नए साल में शुभ मुहर्त, शुभ तिथियों और अन्य कार्यों को लेकर भी जानकारी ली।
-
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नए साल पर व्यापार काफी अच्छा होने की संभावना है। लोगों में नए वर्ष को लेकर उत्साह रहा। नए वर्ष के आगमन पर युवाओं के लिए काफी आकर्षक तरीके से होटल को सजाया गया है।-विक्रांत नरूला, संचालक, नरूला होटल
-
लोग स्वादिष्ट खाने के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए ज्यादा उत्सुक रहते हैं। इस बार अधिक ठंड होने के कारण रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने वाले लोगों से ज्यादा खाने की पैकिंग ज्यादा रही।-अंशुल संघी, संचालक, सन प्लाजा होटल