फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एनसीसी शिविर में गढ़े जा रहे अनुशासन और नेतृत्व के नए सिपाही

विज्ञापन
फोटो संख्या:60- निजी स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को संबाे​धित करते विधायक कंवर सिंह यादव ---स्रोत-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बुचौली रोड स्थित एक निजी स्कूल में हरियाणा नौसेना यूनिट 1 एचआर एनसीसी फरीदाबाद की ओर से वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है जो उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करता है।
विज्ञापन

शिविर में भारतीय नौसेना के कप्तान विक्रम के निर्देशन में कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, युद्धपोत प्रतिरूपण, प्राथमिक चिकित्सा और सेमाफोर जैसे व्यावहारिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 21 से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस शिविर में 600 कैडेट्स और नौ पीआई स्टाफ भाग ले रहे हैं, जहां उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें