फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कौशल विकास के लिए लांच किया नया पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा सरकार ने आम नागरिकों के सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बजट 2025-26 की घोषणाओं के कार्यान्वयन के तहत, सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है।

आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संसाधनों तक आसान पहुंच प्रदान करना है। इसके माध्यम से राज्य के लोग अपनी तकनीकी क्षमताओं को निखार सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजीकृत नागरिक पोर्टल के माध्यम से सरकारी आईटीआई की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब नागरिक संस्थानों की लाइब्रेरी में उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने के लिए वर्कशॉप की मशीनों का उपयोग करने की सुविधा प्रदान की गई है।


कैसे उठाएं लाभ:


इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो तकनीकी कौशल में रुचि रखते हैं या स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें