फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई जीएसटी दरों से गरीब वर्ग को होगा फायदा : राव इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्र सरकार की ओर से नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद देश के मध्यम व गरीब वर्ग को इसका आर्थिक लाभ मिल सकेगा। उन्हाेंने अनाज मंडी में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की घटाई गई दरों के आधार पर ही ग्राहकों को सस्ते दर पर वस्तुएं देने का काम करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी और ग्राहक का चोली दामन का साथ है। राव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का काम करें ताकि देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत हो। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 21 सितंबर तक सप्लाई हो चुकी वस्तुओं पर पुरानी दरें ही लागू होंगी, जबकि 22 सितंबर से जारी इनवॉइस या भुगतान पर नई दरें लागू मानी जाएंगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के सीजन में आम आम जनता को इसका लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर जीएसटी विभाग से प्रीति चौधरी, व्यापारी संघ से अजय मित्तल, नवलकिशोर गुप्ता, रमेश गेरा, राधेश्याम मित्तल, राजिंदर सिंघल सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें