नारनौल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए मंगलवार को जीआरपी चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन हुआ। पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरियाणा, अंबाला प्राबिना पी. ने विधिवत उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं वाले इस भवन से कर्मचारियों को कार्य में सुविधा मिलेगी और यात्रियों को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध होगी।
इसके बाद अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और बेहतर पुलिस सेवाओं पर दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने स्टेशन व ट्रेनों में यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने और सुरक्षा में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने को कहा। इस मौके पर डीएसपी राजेश चेची सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।